महिलाओं में शुगर के क्या लक्षण होते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:20


महिलाओं में शुगर के लक्षण: जानिए क्या है महिलाओं में डायबिटीज के संकेत

अधिकतर महिलाएं व्यस्त दिनचर्या के कारण स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। अतः शरीर में दिखाई देने वाली छोटी-छोटी समस्याओं को वो अनदेखा कर देती हैं। हालांकि, ये समस्याएं डायबिटीज के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि महिलाओं में शुगर के लक्षण क्या-क्या हैं। दरअसल, डायबिटीज के लक्षण से जुड़ी जानकारी होने से वे समय पर समस्या का समाधान कर सकेंगी।

अब आप सोच रहे होंगे कि महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण पुरुषों के सामान ही हैं या उनसे अलग हैं? तो आइए महिलाओं में डायबिटीज होने के लक्षण के बारे में जानते हैं।
महिलाओं और पुरुषों में डायबिटीज के सामान्य लक्षण

डायबिटीज, और इसके प्रेडिसेसर स्टेज, प्रीडायबिटीज, आमतौर पर पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से प्रभावित करते हैं। प्रीडायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक होता है, लेकिन इतना अधिक नहीं होता कि मधुमेह का निदान किया जा सके। फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज़ लेवल 100 से 125 mg/dL के बीच होता है, तो उसे आमतौर पर प्रीडायबिटीज फेज़ माना जाता है।

बता दें कि डायबिटीज एक क्रोनिक डिजीज है, जिसमें आपका शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाता है या उसे प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है। इंसुलिन आपके शरीर की कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज के अवशोषण के लिए जिम्मेदार होता है। इस तरह, मधुमेह में आपके सेल्स ग्लूकोज को अवशोषित नहीं कर पाते हैं, जिस कारण आपका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल बढ़ जाता है।

अधिकांश पुरुषों और महिलाओं में तब तक प्रीडायबिटीज का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है, जब तक यह टाइप 2 डायबिटीज में विकसित नहीं हो जाता है। हालांकि, कुछ लोगों में प्रीडायबिटीज लक्षण दिख सकते हैं, ये सिम्पटम्स ऑफ़ डायबिटीज कुछ इस प्रकार हैं:

बगल, कोहनी, घुटनों, पीठ, या गर्दन के किनारों में त्वचा का काला पड़ना (अकन्थोसिस निगरिकन्स – Acanthosis nigricans)।

त्वचा के मस्से, जो त्वचा में एक तरह के मोल के रूप में दिखाई देते हैं।

जबकि डायबिटीज के कुछ लक्षण पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग हो सकते हैं। वहीं, कई लक्षण आमतौर पर दोनों में पाए जाते हैं। सबसे पहले हम पुरुषों व महिलाओं में पाए जाने वाले मधुमेह के कुछ एक जैसे लक्षणों की जानकारी दे रहे हैं। ये कुछ इस प्रकार हैं :

ज्यादा प्यास लगना (Polydipsia-पॉलीडिप्सिया)
ज्यादा भूख लगना (Polyphagia-पॉलीफैगिया)
अत्यधिक या बार-बार पेशाब आना (Polyuria-पॉलीयूरिया)
अचानक वजन घटना या वजन बढ़ना
थकान होना
धुंधला दिखाई देना
धीमी गति से घाव भरना
स्वीट और फ्रुटी ब्रेथ
त्वचा संक्रमण
चिड़चिड़ापन
मतली

महिलाओं में अलग से दिखने वाले डायबिटीज के लक्षण
ऊपर हमने डायबिटीज के कुछ सामान्य लक्षणों की जानकारी दी है, जो महिला व पुरुषों में एक समान हो सकते हैं। अब हम खासतौर से महिलाओं में शुगर के लक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इनमें शामिल है:

योनि में खमीर संक्रमण (वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन)

डायबिटीज में बढ़े हुए शुगर लेवल्स के कारण योनि में म्यूकस भी दिखाई देता है। यह खमीर (yeast) के लिए पोषण के स्रोत के रूप में काम करता है और इसके बढ़ने का कारण बनता है। इस कारण कैंडिडा फंगस की अत्यधिक वृद्धि योनि में खमीर संक्रमण का कारण बनती है। योनि संक्रमण के लक्षणों में योनि में खुजली, योनि स्राव और पेनफुल सेक्सुअल इंटरकोर्स शामिल हैं।

मुंह में फंगल इंफेक्शन

हाई ब्लड ग्लूकोज़ लेवल्स महिलाओं में ओरल कैविटी में कैंडिडा जीनस के खमीर के अतिवृद्धि का कारण बन सकता है। ओरल यीस्ट इंफेक्शन के कारण जीभ और मुंह के अंदर सफेद परत, लाल मसूड़े या गालों के अंदरूनी हिस्से में सूजन, दर्द और खाने या निगलने में परेशानी हो सकती है। इससे मुंह के अंदर व बाहर छाले भी हो सकते हैं।

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन

जब मधुमेह में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, तो पेशाब के जरिए ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज निकलने लगता है, और सूक्ष्मजीवों (microorganisms) को पनपने की जगह देने लगता है। इससे महिलाओं में मूत्र पथ संक्रमण यानी यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) हो सकता है। इसके अलावा, डायबिटीज के कारण व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में बैक्टीरिया आसानी से यूरिनरी ट्रैक्ट के भीतर घुस सकते हैं। इस प्रकार महिलाओं में यूटीआई के मामले में वृद्धि हो सकती है। यूटीआई के कारण पेशाब करते समय दर्द, जलन, खून या झाग जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

महिला में यौन रोग

ब्लड ग्लूकोज का बढ़ा हुआ स्तर एस्ट्रोजन (महिला प्रजनन प्रणाली के विकास और रेगुलेशन के लिए जिम्मेदार सेक्स हार्मोन का एक समूह) को प्रभावित करता है। इससे योनि का सूखापन, यौन इच्छा में कमी और महिलाओं में नर्व डैमेज हो सकता है। इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी भी कहा जाता है।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

डायबिटीज वाली महिलाओं में इंसुलिन रेसिस्टेन्स पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) का कारण बन सकता है। बता दें कि इंसुलिन रेसिस्टेन्स, एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया नहीं करती हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। वहीं, इस वजह से हार्मोनल संतुलन प्रभावित होता है, जो आगे चलकर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) का कारण बन सकता है। बता दें कि PCOS महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल विकार है। इसमें अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर अत्यधिक बालों का बढ़ना, मुंहासे और सिर के बालों का पतला होने जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं।

मुंहासे दिखाई देना

डायबिटीज के कारण महिलाओं के हॉर्मोन्स में बदलाव हो सकते हैं, जिससे कि उनके चेहरे पर मुंहासे नजर आ सकते हैं। लिहाजा, महिलाओं में डायबिटीज होने के लक्षण मुंहासे के रूप में भी दिख सकते हैं। महिलाओं में शुगर के लक्षण पुरुषों से अलग हो सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को उनमें दिखाई देने वाले शुगर के लक्षणों की जानकारी होना आवश्यक है। साथ ही महिलाओं में डायबिटीज होने के लक्षण को वक्त रहते पहचानकर मैनेज करना भी जरूरी है। उम्मीद है यहां दी गई जानकारियों से महिलाओं को सिम्पटम्स ऑफ़ डायबिटीज पहचानने में मदद मिलेगी। साथ ही इस क्रॉनिक बीमारी के प्रति महिलाएं व उनके परिवार वाले जागरूक भी हो सकेंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info